03 July 2021 10:25 AM

नई दिल्ली, गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छी खबर है कि अब वे भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन लगवा सकती हैं। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज NTAGI यानी नेशनल टेक्नीकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन की सिफारिशों को मंजूर कर लिया है। इसका मतलब यह है कि गर्भवती महिलाएं अब कोविन पर पंजीकरण करा सकती हैं या टीका लगवाने के लिए सीधे कोविड टीकाकरण केंद्र जा सकती हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के किसी भी स्टेज पर वैक्सीन ले सकती हैं। एक स्टडी में यह सामने आया था कि कोरोना इंफेक्शन से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो रहा था और उनमें कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने के साथ ही भ्रूण पर भी असर पड़ने की आशंका थी।

RELATED ARTICLES
08 September 2022 05:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com