18 October 2022 05:23 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
हनुमानगढ़ में टिब्बी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान देसी शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से हथकढ़ शराब और लाहन बरामद किया। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल उपकरण जब्त किए। पुलिस ने खेत मालिक सहित 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।टिब्बी थाने के एएसआई रामकिशोर ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार देर रात को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि खोडां थेहड़ गांव से सूरेवाला कच्चे रास्ते के पास कश्मीर सिंह रायसिख निवासी सूरेवाला अपने खेत में शराब की भट्टी लगाकर देसी शराब तैयार कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कश्मीर सिंह सहित 2 लोग पुलिस टीम को देखकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने मौके पर चालू हथकढ़ शराब बनाने की भट्टी नष्ट करने के अलावा 40 लीटर लाहन और पांच लीटर हथकढ़ शराब बरामद की। इसके अलावा मौके से हथकढ़ शराब बनाने में इस्तेमाल उपकरण जब्त किए। पुलिस ने कश्मीर सिंह सहित 2 लोगों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
26 January 2022 12:56 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com