06 February 2022 12:23 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर
शहर के भदवासिया पुल पर टैक्सी कार ड्राइवर को तीन शातिरों ने कार की किश्त बकाया बताकर कार लूट कर ले गए। मालिक से बात करने पर पता लगा कि कोई किश्त बकाया नहीं है। पीडि़त ने बाद में तुरंत माता का थान पुलिस थाने पहुंच केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मिली रिपोर्ट पर तत्काल नाकाबंदी के साथ लुटेरों की तलाश आरंभ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे लूट की कार को जब्त कर लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
माता का थान थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि पाली के महाराणा प्रतापनगर औद्योगिक क्षेत्र के रहने वाला जींवराज पुत्र नेमीचंद खटिक अपने मालिक भवानी सिंह के कार टैक्सी चलाता है। वह शुक्रवार को आई-20 कार लेकर सवारियों को छोड़ने जोधपुर आया था। सवारियों को छोड़कर फिर से पाली के निकल रहा था। वह कार लेकर भदवासिया पुल पर पहुंचा तब पीछे से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए। उन्होंने गाड़ी को रूकवार कर उसे कार की किश्तें बकाया होना बताया। इस पर उसने अपने मालिक भवानीसिंह से बात की तो पता लगा कि कार की कोई किश्त बकाया नहीं है। बाद में तीनों बदमाश का कार की चाबी छीनने के साथ मारपीट कर कार लूट कर ले गए। थानाधिकारी भटनागर ने बताया कि पीड़ित ने थाने में आकर इसकी जानकारी दी और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों के बाद आरोपियों को कार सहित पकड़ लिया। आरोपी सुरपुराकलां करवड़ निवासी सुनील पुत्र सुरजाराम, खोखरिया बनाड़ निवासी भागीरथ पुत्र गोरधन एवं विष्णु की ढाणी बिलाड़ा निवासी संजय पुत्र घेवरराम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लूटी गई कार को जब्त कर लिया है। अभियुक्तों को पहले शांति भंग में गिरफ्तार कर अब मुकदमें में पकड़ा गया है। इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com