25 February 2022 12:36 PM
मेष
पॉजिटिव– अगर तनाव मुक्त रहना है तो समस्याओं से परेशान होने की जगह उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आज का ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी तथा आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
नेगेटिव– अपने संबंधों को संभालकर रखने में आपके प्रयास ज्यादा जरूरी होंगे। बच्चों की दोस्ती और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने से वे अनुशासित रहेंगे, लेकिन गुस्से की बजाए समझदारी और शांति से परिस्थितियों को संभालें।
व्यवसाय– व्यवसाय में प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर सुलभ होंगे, साथ ही अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। नौकरी में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव– दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भी न बरतें। देसी और आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करते रहें।
भाग्यशाली रंग– नीला
भाग्यशाली अंक– 1
वृषः
पॉजिटिव– दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर ही भरोसा करें। ग्रह गोचर अनुकूल है और आपको हर परिस्थिति में आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी गतिविधियों में आज अधिक समय व्यतीत होगा और भविष्य में फायदेमंद भी साबित होगा।
नेगेटिव– अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और दिमागी रूप से थका सकता है। इसलिए अपने काम में अन्य लोगों का भी सहयोग अवश्य लें। नजदीकी संबंधियों के साथ संबंधों को खराब होने से बचाएं। अपना आत्म सम्मान बनाए रखें।
व्यवसाय– व्यवसाय में अत्यधिक कार्यभार रहेगा, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से कोई दिक्कत भी आ सकती है। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन डील भी हो सकती है।
लव– घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए आपसी सामंजस्य रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग– लाल
भाग्यशाली अंक– 6
मिथुनः
पॉजिटिव– भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें। कर्म करने से भाग्य स्वत: ही आपके पक्ष में कार्य करना शुरू करेगा। किसी भी परिस्थिति में आत्मविश्वास और धैर्य बनाए रखने से परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
नेगेटिव– विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने के कारण उनके आत्मबल में कमी आ सकती है। माता-पिता का दायित्व है कि कुछ समय बच्चों के साथ जरूर व्यतीत करें। अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी ध्यान अवश्य दें।
व्यवसाय– व्यवसाय मैं आपके उचित योगदान और मेहनत से उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। मार्केटिंग संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। रुकी हुई या कोई अटकी हुई पेमेंट आज वापस मिल सकती है।
लव– दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेम संबंधों में अहम की वजह से कुछ अलगाव आ सकता है।
स्वास्थ्य– पेट से संबंधित कुछ समस्या परेशान कर सकती है। मौसम के बदलाव से अपना बचाव करें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग– हरा
भाग्यशाली अंक– 3
कर्कः
पॉजिटिव– आपका अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने से संबंध में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अगर कोई पैतृक संबंधी मामला चल रहा है तो उसका आसानी से हल निकाला जा सकता है।
नेगेटिव– अपने कार्य स्वयं ही करें और किसी से भी ज्यादा उम्मीदें न रखें। माता-पिता या किसी भी वरिष्ठ व्यक्ति के मान-सम्मान को ठेस न पहुंचाएं। उनके आशीर्वाद और सलाह का सम्मान करें।
व्यवसाय– व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग और आपके संपर्क सूत्र बहुत ही लाभदायक साबित होने वाले है। सहयोगी और कर्मचारियों के साथ दोस्ती रखें। कोई लाभदायक यात्रा भी संभव है।
लव– पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से मानहानि भी संभव है।
स्वास्थ्य- कार्य की अधिकता की वजह से थकान और तनाव हावी रहेंगे। कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज
भाग्यशाली अंक– 8
सिंहः
पॉजिटिव– अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से व्यतीत करने से सफलता मिल सकती है। इस समय भविष्य संबंधी कोई भी योजना न बनाकर वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित बेहतरीन उपलब्धि मिलेगी।
नेगेटिव– संबंधियों और बाहरी लोगों के साथ मेलजोल करते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता बनाकर रखें। किसी महत्वपूर्ण वस्तु को कहीं रखने कर भूलने से तनाव रहेगा। चिंता न करें, वस्तु घर पर ही है।
व्यवसाय– पब्लिक डीलिंग और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। कार्य क्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव रह सकता है।
लव– दिनभर की भागदौड़ के बाद परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करने से ताजगी और स्फूर्ति मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी।
स्वास्थ्य– खांसी, जुकाम जैसी समस्या से राहत पाने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी
भाग्यशाली अंक– 8
कन्याः
पॉजिटिव– ग्रह गोचर अनुकूल है। सिर्फ अपनी योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर निवेश करना भविष्य में बहुत ही लाभदायक साबित होने वाला है। इसलिए गंभीरता से अपने कार्यों पर ध्यान दें।
नेगेटिव- सभी को खुश रखने के चक्कर में अपने व्यक्तिगत जीवन से किसी भी तरह का समझौता न करें। सफलता पाने के लिए स्वभाव में कुछ स्वार्थ भी लाना जरूरी है। कभी-कभी आपकी दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए नुकसान का कारण भी बन सकती है।
व्यवसाय– आपकी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां मिलने वाली हैं। सिर्फ अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास बनाए रखें। नौकरी पेशा लोगों को आज भी कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव– दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा।
स्वास्थ्य– ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है तो अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग– केसरिया
भाग्यशाली अंक– 5
तुलाः
पॉजिटिव– आज की ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। अगर कोई विवादित भूमि संबंधी परेशानी है तो किसी की मध्यस्थता से हल होने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव– ध्यान रखें कि किसी पर आंख मूंदकर बिना सोचे-समझे विश्वास करना आपके लिए परेशानी का भी कारण बन सकता है। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय गलती हो सकती है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें।
व्यवसाय- शेयर्स और चिटफंड जैसे कार्यों में कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। अत्यधिक निवेश करने से भी परहेज करें। व्यवसायिक क्षेत्र में नए अनुबंध मिलेंगे। मार्केटिंग और प्रोडक्ट की क्वालिटी में ज्यादा ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपने व्यवहार और दिनचर्या के लिए किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग– बादामी
भाग्यशाली अंक– 3
वृश्चिकः
पॉजिटिव– कुछ समय अपने रुचि पूर्ण कार्यों में व्यतीत करने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आपके किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों का कोई प्रोजेक्ट आज कंप्लीट हो सकता है।
नेगेटिव– नकारात्मक गतिविधियां जैसे लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि में समय नष्ट न करें। इस समय बहुत ही नुकसान होने की स्थिति बन रही है। किसी के साथ व्यर्थ में उलझना भी आपको अपयश दे सकता है।
व्यवसाय– ग्रह स्थिति प्रतिकूल रह सकती है। व्यवसाय क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत और समय लगाने की जरूरत है। अपने राजनीतिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। इनसे आपको फायदा होगा, लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखें।
लव– व्यस्तता की वजह से दांपत्य जीवन पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन फिर भी पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य– ऊर्जावान बने रहने के लिए उचित आराम और उचित आहार दोनों को ही अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग– हरा
भाग्यशाली अंक– 5
धनुः
पॉजिटिव– सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता बढ़ने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आज परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि सकारात्मक रहेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
नेगेटिव– दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। इसकी वजह से थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां न लें और अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय– सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन संबंधी व्यवसाय में उचित सफलता मिलने के आसार हैं। आपके राजनीतिक संबंध व्यवसाय में लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। युवाओं को करियर संबंधी कोई नया अवसर मिल सकता है।
लव– परिवार में प्रेम पूर्ण और खुशनुमा वातावरण रहेगा, लेकिन प्रेम संबंध मर्यादा पूर्व बनाकर रखें।
स्वास्थ्य– गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित कोई समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग– लाल
भाग्यशाली अंक– 2
मकरः
पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज कुछ सुधार महसूस करेंगे। आज अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा दोनों की कई समस्याओं का हल भी निकलेगा।
नेगेटिव– किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित दुखद सूचना मिलने से मन उदास रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण काम आज स्थगित रखें। कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर लगाएं।
व्यवसाय– व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से उत्पादन क्षमता बेहतर रूप से चलती रहेगी। हालांकि व्यक्तिगत मामलों की वजह से आप व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस समय किसी तरह के लिए अनुचित कार्य में रुचि न लें।
लव– परिवारजनों में आपसी सामंजस से बेहतरीन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– सिर दर्द सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग– आसमानी
भाग्यशाली अंक– 5
कुंभः
पॉजिटिव– आज भाग्य का सितारा प्रबल है। खासकर महिला वर्ग को अपने आत्मविश्वास और कार्य क्षमता द्वारा बेहतरीन उपलब्धियां मिलेंगी। मौज-मस्ती और वैभव संबंधी चीजों की खरीदारी में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव– अपने विरोधियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह न रहें, क्योंकि कुछ लोग आपको नुकसान पहुंचाने की मंशा रख सकते हैं, लेकिन अपने गुस्से पर काबू बनाकर रखें। इसकी वजह से आपकी आर्थिक विषमता में भी फंस सकते हैं।
व्यवसाय– अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन और सलाह आपको कोई व्यवसायिक निर्णय लेने में सहायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों से आज कुछ राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में अच्छी कमीशन मिल सकती हैं।
लव– पारिवारिक सदस्य एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखें। प्रेम संबंधों में किसी वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं।
स्वास्थ्य– नकारात्मक विचारों की वजह से तनाव और थकान महसूस होगी। मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग– केसरिया
भाग्यशाली अंक– 9
मीनः
पॉजिटिव– आज नजदीकी संबंधियों के साथ गेट टु गेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। आपसी विचारों का आदान-प्रदान सुखद रहेगा। आप घर से संबंधित अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी संजीदगी और गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। काफी हद तक सफलता भी मिलेगी।
नेगेटिव– भावनाओं में बहकर किसी के साथ ऐसा कोई प्रॉमिस न करें, जो निभाने में मुश्किल हों। घर की कोई मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। वाहन अथवा संतान की शिक्षा से संबंधित लोन लेने की योजना भी बनेगी।
व्यवसाय– व्यवसाय में रिस्क न लें और न ही रूपए पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करें। हालांकि नए प्रयोग करने से कार्य शैली में बेहतर परिवर्तन आएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें।
लव- दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास की भावना नज़दीकियां बढ़ाएंगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य– खांसी, जुखाम, बुखार जैसी समस्या को गंभीरता से लें। बदलते मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग– सफेद

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com