07 June 2021 05:06 PM

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को कम होना शुरू हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को राजस्थान के 9 जिलों में ही इसका असर रहेगा। जहां 40 से 50 किमी रफ्तार की हवाओं व मेघ गर्जन के साथ कहीं कहीं बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि इस दौरान बीकानेर व जोधपुर संभाग में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। जिसका क्रम आगे भी करीब तीन दिन तक जारी रहेगा।
आज यहंा हवाओं के साथ बरसात मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में सोमवार को पूर्वी राजस्थान के भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, झालावाड,़ राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही व उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन व वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यत: साफ रहेगा।
कल चार जिलों में असर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार विक्षोभ का असर मंगलवार को ओर भी कम होगा। इस दौरान केवल, बूंदी झालावाड़, कोटा व बांसवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। बाकी जगह मौसम साफ रहेगा। विभाग के अनुसार इसके बाद अगले 2 दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
देश में ऐसा रहेगा मौसम स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और शेष पश्चिमी हिमालय पर एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
24 January 2022 06:46 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com