18 September 2023 01:29 PM

जोग संजोग टाइम्स,
शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के जहर खाने का मामला सामने आया है. मृतक पूजा रामावत पुत्री विष्णु रामावत है। इस बीच, पूजा के पति जितेंद्र रामावत पीबीएमबी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। घटना कोटगेट इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि शनिवार शाम पूजा अपने पति जितेंद्र के साथ चौतिना कुएं पर गई थी. शाम करीब 7:30 बजे पूजा अपने पति जितेंद्र के साथ रानी बाजार के बागीनाडा हनुमान मंदिर के पास स्थित अपने ससुराल लौटी. बताया गया है कि जितेंद्र उसे खुद अस्पताल ले गए। पुलिस को इस घटना की जानकारी रात करीब 9:00 बजे मिली. थाना प्रभारी बृजभूषण के मुताबिक पति-पत्नी दोनों ने जहर खा लिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई और जितेंद्र अस्पताल में भर्ती है. क्या हुआ इसकी सटीक जानकारी जितेंद्र के होश में आने के बाद पता चलेगी।

RELATED ARTICLES
01 October 2021 10:41 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com