31 May 2021 11:38 AM
जोग संजोग टाइम्स
जयपुर। राजस्थान की गहलोत सरकार कोरोना केस घटने पर अब चरणबद्ध ढील देने की तैयारी कर रही है। जहां कोरोना के मामले कम हुए हैं, वहां सावधानी से दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सकती है। राज्य में कम होते कोरोना संक्रमण के बीच गहलोत सरकार 1 जून से मिनी अनलॉक की शुरुआत करने जा रही है। इसी बीच गहलोत सरकार लॉकडाउन में राहत दे सकती है। सूत्रों की मानें तो सोमवार की रात तक गृह विभाग राहत भरी गाइडलाइन जारी कर सकता है। जिसमें 1 जून से मिनी अनलॉक की शुरुआत हो सकती है। प्रदेश की गहलोत ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए पहले जन अनुशासन पखवाड़ा, फिर रेड अलर्ट जन अनुशास पखवाड़ा, उसके बाद 10 मई से 15 दिन के सख्त लॉकडाउन लागू किया। जिसे बाद में बढ़ाते हुए 8 जून कर दिया गया। सरकार इस रणनीति में कामयाब भी हुई। लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में तेजी से गिरावट आई। 10 मई को संक्रमितों की संख्या 17 हजार के करीब थी। अब यह संख्या दो हजार के करीब आ गई है। यही वजह है कि गहलोत सरकार अब 8 जून तक के लिए जारी की गई गाइडलाइन में कुछ छूट के साथ संशोधित गाइडलाइन जारी कर सकती है।
इसके आधार पर ही गाइडलाइन तैयार की जा रही है। इसलिए हट सकती हैं पाबंदियां
– लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में तेजी से गिरावट आई है।
– 10 मई को संक्रमितों की संख्या 17 हजार के करीब थी।
वहीं अब यह संख्या साढ़े तीन हजार के करीब आ गई है।
– यही वजह से कि गहलोत सरकार अब मिनी अनलॉक करने जा रही है।
– 26 मई तक प्रदेश में 1,63,67,230 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
अनलॉक में ये खुल सकते हैं
– पहले चरण में फल सब्जी और किराना जैसी जरूरी चीजों को प्राथमिकता दी जायेगी।
– जनरल स्टोर, कपड़े की दुकानें, व्हीकल रिपेयरिंग वर्कशॉप खुल सकते हैं।
– किराना, खाद्य सामग्री की दुकानों के खुलने का समय बढऩा तय।
– रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी की अनुमति रहेगी।
– खाद, बीज और एग्रीकल्चर मशीनरी से जुड़ी दुकानें और वर्कशॉप का समय बढ़ेगा।
– निजी वाहनों के लिए पेट्रोल-डीजल लेने का समय बढ़ेगा।
– निजी वाहनों को शर्तों के साथ अनुमति संभव।
– गर्मी के सीजन को देखते हुए इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों को खोलने की मंजूरी।
– हाइवे पेट्रोल पंप, ढाबे, मोटर गैराज आदि खुल सकते हैं।
– अभी किराना दुकानों का समय सुबह 6 से 11 बजे है। इसे बढ़ाकर शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।
– पहले से जिन दुकानों और गतिविधियों को छूट मिल रही हैं उनकी छूट का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com