25 February 2023 01:15 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर जिला पुलिस ने देर रात पेपर साल्व कराने के नाम पर ठगी करने के 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। नया शहर थानाधिकारी वेदपाल के मुताबिक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण : दो दिन पहले हुई CRPF की सहायक उप निरीक्षक और हवलदार की भर्ती परीक्षा के पेपर और आंसर की उपलब्ध कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपए वसूले गए थे।
नकद, चेक और डाटा किया बरामद
बीकानेर के नयाशहर थाना पुलिस, कोतवाली, गंगाशहर और डीएसटी ने शुक्रवार को इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए दो आरोपियों राजाराम और सीताराम से पुलिस ने करीब एक लाख नकद बरामद किये। तीन चेक और मोबाइल में फर्जी आंसर की बरामद भी की गई है।
कोचिंग संचालक पहले भी हो चुका गिरफ्तार
नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी राजाराम बीकानेर में एक कोचिंग का संचालक है। 2021 में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पकड़े गए 12 लोगों में शामिल है।दरअसल राजाराम नकल के मामले में पहले भी गिरफ़्तार हो चुका है। भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ लोगों की ओर से राजाराम से प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाने के नाम से संपर्क किया गया और इसके बाद राजाराम ने सीता राम के साथ मिलकर साजिश रची। राजाराम ने फर्जी प्रश्न पत्र के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी की और उनसे पैसे भी ले लिए और उन्हें फर्जी आंसर की उपलब्ध करवा दी।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
06 January 2023 02:37 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com