11 June 2023 01:10 PM
जोग संजोग टाइम्स,
कोटा में रविवार सुबह जीप पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हो गए। घायलों का कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रानपुर थाना इलाके में बारां-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर अनंतपुरा-बंधा धर्मपुरा फोरलेन के बीच हुई।
डिप्टी एसपी हर्षराज सिंह खरेडा ने बताया- जीप में कुल सात लोग सवार थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि लालसोट (दौसा) के घाटा गांव के लोकेश, सोनू, हरिकेश, विश्राम, साहब सिंह, बना सिंह, मनभावन टेंट लगाने का काम करते हैं। जो दौसा के ही गिर्राज गुर्जर के टेंट हाउस में काम करते हैं। भोपाल के बीएचएल में वाटरप्रूफ टेंट लगाने गए थे। 27 मई को भोपाल के लिए रवाना हुए थे। काम पूरा कर शनिवार रात को आठ बजे वापस लालसोट के लिए रवाना हुए। रविवार सुबह करीब 4.30 बजे जीप अचानक बेकाबू होकर पलट गई। जीप पुलिया किनारे बनी दीवार से जा टकराई। सभी घायल सड़क पर गिर गए।
इलाज के दौरान हुई मौत
इस दौरान मौके से गुजर रही पुलिस की नजर घायलों पर पड़ी। सभी को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में चैकअप के दौरान बना सिंह और मनभावन की मौत हो गई। अन्य को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इलाज के दौरान साहेब सिंह की भी मौत हो गई। उसके सिर में चोट आई थी। सभी घायलों के हाथ-पैरों, सिर में चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलने पर उपाधीक्षक हर्षराज सिंह खरेडा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों और मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। इनमें से हरिकेश और विश्राम के घरवाले कोटा पहुंच गए है।
सभी लोग आपस में रिश्तेदार
हादसे में घायल हुए सभी लोग और मृतक आपस में रिश्तेदार थे। घायल विश्राम ने बताया- सभी लोग टेंट लगाने का ही काम करते हैं। घाटा गांव और आस पास के ही हैं। आपस में रिश्तेदार ही लगते है। घायल विश्राम और हरिकेश गुर्जर भाई हैं। लोकेश और सोनू भी इनके रिश्तेदार हैं। वहीं, मृतक साहेब सिंह और मनभावन, विश्राम के जीजा लगते हैं। बना सिंह भी भाई लगता है। विश्राम ने बताया- सभी लोग कोई बड़ा काम आता तो एक साथ ही काम करने जाते थे।
हादसा कैसे हुआ, जांच का विषय
घायल विश्राम ने बताया- जीप वह चला रहा था। जिस जगह हादसा हुआ वहां सामने से ट्रक आ रहा था। उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। जीप की स्पीड तेज थी तो वह घबरा गया। ब्रेक लगाने के चक्कर में जीप बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।
वहीं, पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में गाड़ी चला रहे युवक को झपकी लग जाने से जीप पलटने की बात सामने आ रहे है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जाएगी। पहले घायलों का इलाज जरूरी है। वह ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नही है।
सड़क पर कहराते नजर आए घायल
पुलिस कॉन्स्टेबल हरिओम ने सबसे पहले घायलों को देखा था और समय रहते अस्पताल पहुंचाया। हरिओम ने बताया कि वह नाईट गश्त पर था। नाइट गश्त करते हुए वह रानपुर की तरफ फोरलेन से आ रहे थे। पुलिया के पास सड़क किनारे तीन लोग घायल हालत में नजर आए तो जीप रोकी और तुरंत उनके पास पहुंचा। देखा तो साइड में जीप में भी लोग घायल पडे़ थे। तुरंत थाने और कंट्रोल में सूचना दी। इसके बाद जाब्ता मंगवाकर पुलिसकर्मियों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। समय रहते सबको अस्पताल पहुंचा दिया गया लेकिन तीन लोगों को कोशिश करने के बाद भी बचा नहीं पाए।

RELATED ARTICLES
18 January 2023 12:16 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com