27 August 2022 04:54 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में रामदेवरा जा रहे पैदल यात्री की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एन एच 62 बालाजी होटल के पास से गुजर रहे दो पैदल यात्रियों को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। दोनों घायल यात्रियों को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से एक को छुट्टी दे दी गई। वहीं दूसरे को पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहां दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अलीपुरा, सादुलशहर निवासी 42 वर्षीय अमरचंद पुत्र बद्रीराम के रूप में हुई। घायलों को जिले टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह लाखाऊ की टीम ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
डूबने से एक युवती व एक युवक की मौत
बीते चौबीस घंटों में बीकानेर में डूबने से एक युवती व एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता चक 2 केडब्ल्यूएम खाजूवाला निवासी गुरमीत सिंह ने मर्ग रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका पुत्र संदीप खेत में बनी डिग्गी से पानी लेने के लिए गया था। जहां पांव फिसलने से वह डिग्गी में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई।दूसरी ओर मृतका के पिता किलचू देवड़ान निवासी हनुमानराम कुम्हार ने नापासर पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी 23 वर्षीय पुत्री रेवंती रोही किलचू साहलोतान स्थित खेत में पानी लेने के लिए गई थी। जहां पांव फिसलने से वह डिग्गी में जा गिरी। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com