08 February 2023 12:34 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 मंत्रालयिक और सहायक कर्मचारियों का सम्मान समारोह 11 फरवरी को वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों की सूची सोमवार को जारी की गई है।सूची में 19 जिलों के 40 कर्मचारियों के नाम शामिल है। जिसमे बीकानेर के छह कार्मिक है। इसके अलावा चूरू से भी चार कर्मचारियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। कोटा, भरतपुर, उदयपुर के तीन कर्मचारी को सम्मानित किया जाएगा। मंत्रालयिक कर्मचारियों को 11 हजार रुपए नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। सम्मान समारोह के सफल आयोजन के लिए सोमवार को अतिरिक्त निदेशक रचना भाटिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला होंगे।
बीकानेर के इन छह कर्मचारियों का होगा सम्मान
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी विचित्र नारायण आचार्य, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में कार्यालय अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जाकिर हुसैन, दफ्तरी चौक स्कूल के वरिष्ठ सहायक सुरेश कुमार व्यास, सहायक कर्मचारी बृजमोहन पारीक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हनुमान प्रसाद व्यास, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार रंगा का सम्मान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com