05 June 2021 04:31 PM

बीकानेर की सड़कों पर पांच जून की दोपहर में बाहर निकलना दूभर हो जाता है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होता है और सड़कों पर आग बरस रही होती है। इसके विपरीत शुक्रवार को बादल से तपिश के बजाय राहत की बारिश हो रही थी। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ काफी देर हुई बारिश ने तापमान को गिरा दिया। जेठ के महीने में इस बार सावन सा माहौल है। श्रीडूंगरढ़ सहित कुछ क्षेत्रों में तो बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई है। मोतियों जैसे छोटे छोटे बर्फ के टुकड़ों से अब इस कस्बे में सर्द हवाओं का अहसास है।
सुबह से ही बादलों का आना-जाना शुरू हो गया था। दोपहर तीन बजे तक बादलों ने शहर के ऊपर डेरा डाला और थोड़ी देर बाद बरसना शुरू कर दिया। शुरूआती रिमझिम के बाद एक बार तो शांति हो गई लेकिन वापस घूमकर आए बादलों ने जमकर बारिश की। करीब दस मिनट तक हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES
09 November 2022 06:51 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com