27 November 2022 12:16 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,दिल्ली में 'आप' के ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव संदीप भारद्वाज के फांसी लगाकर खुदकुशी करने के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है। इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।दिल्ली में आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव संदीप भारद्वाज के सुसाइड को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मेरे हिसाब से यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उन्होंने कहा कि वह टिकट के दावेदार थे लेकिन जिस तरह के सबूत सामने आ रहे यह किसी भी तरह से खुदकुशी नहीं लग रही। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि जिस सीट से(चुनाव) लड़ने वाले थे, उस टिकट को बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के लिए मजबूर करना भी हत्या के समान होता है।

RELATED ARTICLES
08 April 2022 03:56 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com