21 December 2021 01:27 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर जिले में भयंकर आग लगने का मामला सामने आया है। आग अलवर जिले के समीप नीमराना इंडस्ट्रियल एरिया में एक AC के वेयर हाउस में कल देर रात को लगी थीं। आग पर 10 घण्टे बीतने के बाद भी फायर बिग्रेड अब तक पूर्ण रूप से काबू नही पा सका है। AC का वेयर हाउस डाइकिन कम्पनी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 44 हजार AC जलकर राख हो गए है। आग से कम्पनी के करोड़ो रुपए का माल जलकर स्वाहा हो चुका है। आग की खबर अलवर पुलिस की एक टीम को रात को पेट्रोलिंग के दौरान लगी। सुबह तक फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है। फायर बिग्रेड की हर टीम ने अब तक 15 फेरे कर लिए है,लेकिन आग पर अब भी पूर्ण रूप से काबू नही पाया जा सका है। कम्पनी की ओर से अभी तक कोई अधिकृत बयान नही आया है, कम्पनी के अधिकारी ही कितना नुकसान हुआ है इसकी सही जानकारी दे सकते है। आधी रात के बाद अलवर के एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे थे। आग से 44 हजार AC का जलना पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है

RELATED ARTICLES
11 October 2022 11:53 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com