18 January 2022 05:50 PM
जोग संजोग टाइम्स,
राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद 2022 (प्रथम स्तर) के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के तत्वावधान मे वाद-विवाद तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता मे छ: विद्यार्थी दिपिका शर्मा, नीरजा गोदारा, सुजल राजपुरोहित, सौरव रामावत, रामचन्द्र विश्नोई तथा अभिनव कुमार शर्मा द्वितीय स्तर हेतु चयनित हुए। द्वितीय स्तर की प्रतियोगिता 23 जनवरी को मोहनलाल सुखाडिया विष्वविद्यालय, उदयपुर मे आयोजित होगा। द्वितीय स्तर के उपरान्त चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर 27 फरवरी, 2022 को भारतीय संसद, नई दिल्ली मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद प्रतियोगिता मे भाग लेने का मौका मिलेगा। विष्वविद्यालय की तरफ से डॉ. प्रभूदान चारण को इस आयोजन हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया था। प्रतियोगिता मे विद्यार्थियों के मूल्यांकन हेतु प्रो. अनिल कुमार छंगाणी,प्रो. रारजाराम चोयल, डॉ. अनिल कुमार दुलार तथा डॉ. लीला कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES
22 April 2022 06:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com