21 March 2026 11:55 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर - मिली जानकारी के अनुसार भारत सीरीज (बीएच) के वाहन मालिकों की लापरवाही अब भारी पड़ने वाली है। परिवहन विभाग ने बकाया मोटरयान कर नहीं चुकाने वाले करीब 150 वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। बार-बार नोटिस और सूचना के बावजूद टैक्स जमा नहीं कराने वालों पर अब कानूनी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है। कार्यालय प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, बीकानेर द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीएच सीरीज पंजीकृत वाहनों से लंबित मोटरयान कर की वसूली को लेकर विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। बता दें बीएच सीरीज के तहत पंजीकृत वाहनों में प्रत्येक दो वर्ष की अवधि पूर्ण होने पर मोटरयान कर की अगली किस्त जमा कराना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद बीकानेर जिले में करीब 150 ऐसे वाहन सामने आए हैं, जिन्होंने बीएच नंबर लेने के बाद विभाग की ओर मुड़कर भी नहीं देखा। हालांकि, जिले में बीएच सीरीज वाहनों की कुल संख्या इससे कहीं अधिक है, लेकिन टैक्स डिफॉल्टरों की संख्या अब 150 के आसपास पहुंच गई है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है।
इन वाहन स्वामियों को पहले ही विधिवत नोटिस जारी किए जा चुके हैं और फोन करके भी कई बार सूचित किया गया है। इसके बावजूद कर जमा नहीं कराने वाले मामलों में विभाग ने संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है। साथ ही इन डिफॉल्टर वाहन स्वामियों के अन्य पंजीकृत वाहनों का विवरण भी एकत्र किया जा चुका है। परिवहन विभाग अब अगले चरण में इन वाहन स्वामियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाकर वैधानिक कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नियमानुसार लंबित कर पर प्रतिदिन 100 रुपए की दर से विलंब शुल्क लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
04 November 2022 07:23 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com