21 April 2022 07:33 PM
जोग संजोग टाइम्स,
पाकिस्तान से आई आंधी ने जैसलमेर में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की शादी में अड़ंगा डाल दिया। शादी के लिए लगाए गए सेट भी बर्बाद हो गए। इससे फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर को करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बुधवार रात आई आंधी ने होटल सूर्यगढ़ में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग को करीब 3 घंटे के लिए रोका। शादी के सेट पर कांच के झूमर, फानूस और महंगे सामान गिरकर टूट गए। शूटिंग के लिए बनाया गया पेड़ और उस पर लगाए गए सजावट के सामान सब बर्बाद हो गए।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म की शूटिंग हो रही है
आलिया भट्ट ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। शूटिंग जैसलमेर के विभिन्न लोकेशन पर हो रही है। गुरुवार से शूटिंग की शुरुआत होगी। करण जौहर की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन व शबाना आजमी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इसमें आलिया और रणवीर की शादी का सीन है, जिसे फिल्माने के लिए गुरुवार को होटल में सेट बनाया गया था।

दुबारा सेट को तैयार करती फिल्म यूनिट।

क्रेन के जरिए तैयार किया जा रहा है फिल्म का सेट।
बुधवार रात ही शुरू हुई शूटिंग में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की शादी के शॉट्स फिल्माए जाने थे। अचानक आई आंधी ने सब पर ब्रेक लगा दिया। 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रात करीब 12 बजे आई आंधी ने आउटडोर में लगाए गए शादी के सेट को तहस-नहस कर दिया। करीब 2 घंटे तक आंधी चलती रही। आंधी के थमने के बाद देर रात 3 बजे होटल में अलग लोकेशन पर दूसरे शॉट्स लिए गए। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को फिल्म का सेट बनाने का काम दुबारा शुरू हुआ है। अगर आज मौसम साफ रहा तो शादी की शूटिंग दुबारा से शुरू होगी। दरअसल होटल परिसर में ही आउटडोर में शादी का सेट लगाया गया था।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com