13 September 2021 11:12 AM

नोएडा, नोएडा (Noida) के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र स्थित सर्फाबाद (Surfabad) में रहने वाली एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है तथा उसने फर्जी तरीके से भारत का नागरिक होने का अवैध प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पासपोर्ट आदि बनवा लिया था। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सर्फाबाद गांव निवासी फातिमा बीवी (Fatima Biwi) की अगस्त में हत्या कर दी गई थीं।
उन्होंने कहा कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 49 पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को सेक्टर 52 के समीप बाबुल मियां को गिरफ्तार किया। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है।

RELATED ARTICLES
18 January 2024 01:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com