21 June 2022 07:53 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, भारत सरकार द्वारा लागू की जा रही अग्निपथ योजना के विरोध में एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुन्दर बेरड़ के नेतृत्व में डूंगर कॉलेज, बीकानेर से लेकर कलेक्टर कार्यालय, बीकानेर तक पैदल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर अभिषेक चौधरी ने बताया कि अग्निपथ योजना लागू होने से देश के युवाओं को गहरा आघात पहुंचा है। यह योजना देश की एकता और अखण्डता पर गहरी चोट है। देश की सुरक्षा बहुत ही संवेदनशील विषय है। इस क्षेत्र में अस्थाई व संविदा के आधार पर नौकरियां देश की सुरक्षा में खतरा पैदा कर सकती है। इस योजना से देश के युवाओं में रोष है। वे स्वयं को इस योजना के बाद ठगा सा महसूस कर रहे हैं। देश में पिछले 4 साल से सेना भर्ती नहीं। हुई है। जिससे युवाओं की उम्र अधिकतम आयु सीमा पार कर गई है।
हमारा भारत सरकार से आग्रह है कि देश में युवाओं के हो रहे विरोध प्रदर्शन एवं देश की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए अग्निपथ योजना को तुरन्त प्रभाव से रोका जाये, साथ ही सामान्य सैनिक भर्ती का कलैण्डर जारी करते हुए जिलेवार रैली भर्ती का आयोजन जल्द से जल्द किया जावे ताकि युवा निर्धारित उम्र सीमा में नौकरी लग सके। आपको ज्ञात होगा कि पूर्व में सैना भर्ती समय पर नहीं होने से पूरे देश भर में पांच सौ से अधिक युवाओं ने आत्महत्या कर ली थी। इसलिए अग्निपथ योजना को जल्द से जल्द खारिज कर सामान्य सेना रैली भर्ती का आयोजन किया जावे।
इस अवसर पर बिशनाराम सियाग, राजेन्द्र मुण्ड, अशोक बुड़िया, अशोक मेघवाल, हरीराम बाना, गणेश गोरछिया, राजेश गोदारा, उमेश सियाग, दिनेश सारण, मनोज कुकणा, रामचन्द्र भादू, मुन्नीराम बैरड़, जितेन्द्र कस्वां, मुरली गोदारा, रोहित बाना, अभिमन्यू जाखड़, विकम कड़वासरा आदि शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
07 January 2023 03:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com