11 December 2023 08:04 PM

भोपाल.। मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री राजेश शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी होंगे। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा भी शामिल थे।
भाजपा ने 17 नवंबर को हुए चुनाव में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही।भाजपा ने चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर किसी को पेश नहीं किया था और एक तरह से पूरा प्रचार अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर टिका था। मध्य प्रदेश में भाजपा दो दशक में पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले वह 2003, 2008, 2013 और 2020 में राज्य में सत्ता में आई थी।
कौन है मोहन यादव क
उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव
उम्र – 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता – बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
व्यवसाय – अभिभाषक, व्यापार, कृषि
स्थायी पता – 180, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, अब्दालपुरा, जिला-उज्जैन
राजनीतिक कॅरियर – सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्ष

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
07 January 2023 03:34 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com