13 December 2022 02:11 PM

जोग संजोग टाइम्स,
दिल्ली में रहने वाली युवती ने बीकानेर में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। हालाँकि मामला दो महीने पहले का बताया जा रहा है। मामला अब दर्ज करवाया गया है जिसे बीकानेर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है बीकानेर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दिल्ली के रामबाग थाने में बीकानेर के एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना बीकानेर में होने के कारण रामबाग थाना पुलिस ने जीरो नंबरी एफआइआर दर्ज कर बीकानेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिजवाई। यहां से यह एफआइआर कोटगेट थाने पहुंची है, जिसकी पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कोटगेट सीआइ गोविंद सिंह चारण के मुताबिक, पीडि़ता ने बताया कि अक्टूबर माह में वह अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शिरकत करने बीकानेर आई हुई थी। तब उसकी जान-पहचान ललवाणी व्यासों का चौक निवासी नारायणदास बोहरा से हुई। पीडि़ता ने बताया कि शुरुआती जान-पहचान के बाद आरोपी उसे बीकानेर की सैर कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसे कई जगहों पर घुमाया। इसके बाद वह उसे लेकर कोटगेट थाना क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई।कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बेहोशी-सी छाने लगी। उसने आशंका जताई कि शायद उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
01 June 2021 07:59 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com