23 March 2022 01:06 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक गोदाम में लगी आग से अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिली है कि नोखा रोड स्थित एक गोदाम में अचानक धुआ निकलने से लोग जमा हो गए। इसकी जानकारी तुरंत गोदाम संचालक को दी गई। हालांकि लोगों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।आग की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ गोदाम के सामने जमा हो गई और उपस्थित लोगों ने गोदाम के कांच के गेट को तोड़ना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है बच्चों की पहनने वाले डाईपर व सेनेटरी पैड का समान गोदाम में रखा था जिसमें रखे कार्टून जलकर खाक हो गए। हालांकि लोगों ने गोदाम के एक साइड से कई कॉटूनो को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गंगाशहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग लगे क्षेत्र से लोगों को तितर-बितर किया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि गोदाम में कितना सामान था और कितना नुकसान हुआ है। जोग संजोग सवांददाता अवन्तिका जोशी के साथ केमरा मेन राकेश गहलोत.................

RELATED ARTICLES
28 September 2022 10:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com