19 April 2022 12:15 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, बीकानेर के फड़बाजार में अनेक बार अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई हुई लेकिन फिर से दुकानों के आगे अति क्रमण होता है। किंतु इस बार ठोस कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों द्वारा दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम का दस्ता पीले पंजे के साथ मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटा रहा है। एक दिन पहले बीकानेर के फड़बाजार में दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन द्वारा लाल निशान बनाए गए थे और आज सुबह निगम का दस्ता अतिक्रमण तोड़ने फड़बाजार पहुंच गया।बीकानेर में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं इन्हीं प्रयासों के चलते कोटगेट से केईएम रोड तक घंटों जाम में फंसे रहने वाले लोगों को काफी राहत मिली है अब ऐसी ही व्यवस्था फड़बाजार में देखने को मिल सकती है। संभागीय आयुक्त द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता का समर्थन भी मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
16 April 2022 02:57 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com