14 August 2021 08:22 AM

जयपुर में फैक्ट्री की 15 फीट से ऊंची बन चुकी थी दीवार
दोपहर को प्लास्टर करने चढ़े तो 7 मजदूर
दबे, सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू कर निकाला
जयपुर (जोग संजोग टाइम्स) जयपुर में शुक्रवार दोपहर को निर्माणाधीन फैक्ट्री की दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई। फैक्ट्री की दीवार को 15 फीट से ऊंची बना चुके थे। शुक्रवार दोपहर मजदूर खाना खाने के बाद दीवार पर काम करने चढ़े तो भरभरा कर ढह गई। हादसे में 4 अन्य मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम व सांगानेर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। उन्हें एसएमएस अस्पताल में पहुंचाया। तबतक पति-पत्नी सहित चार की मौत हो गई थी। डीसीपी हरेंद्र महावर, सांगानेर स्ष्ठरू भी वहां पहुंचे। सांगानेर सदर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सांगानेर सदर थानाधिकारी हरीपाल सिंह ने बताया कि हादसे में अर्जुन लाल उर्फ बाबूलाल (55) पुत्र श्रवण निवासी बस्सी अरनिया टोंक, उसकी पत्नी संतोष (50), नंदराम (62) पुत्र रामकरण निवासी मीणों की ढाणी ग्वार ब्राह्मण, बृजमोहन (40) पुत्र बद्री रेगर निवासी मीत्रपुरा, बौंली सवाईमाधोपुर की मौत हो गई। सावित्री पत्नी बृजमोहन रेगर, उग्मा पत्नी रमेश बंजारा, पार्वती पत्नी हनुमान बैरवा, चुकी देवी पत्नी गोविंद बंजारा घायल हो गए। ये सभी कोकावास सांगानेर सदर जयपुर के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com