05 December 2021 02:18 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
भीलवाड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिजन घर में शादी की तैयारियां कर रहे थे, लेकिन हाने वाले दूल्हे के मन में कुछ और ही चल रहा था, वह भी शादी नहीं करना चाहता था। इसी के चलते शादी से केवल दस दिन पहले रात युवक ने सुसाइड कर लिया। वह चाहता था कि कुछ काम धंधा कर वह आर्थिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत कर ले। उसके बाद ही शादी करे। युवक ने अपने घरवालों को मनाने की कोशिश भी की। उसने कहा कि पहले कुछ पैसे कमा लू। फिर शादी कर देना। लेकिन परिवारवालों ने इनकार कर दिया यह बात युवक को इतनी नागवार गुजरी और उसने फांसी लगा ली। यह मामला भीलवाड़ा शहर के मांडल कस्बे का है। मांडल थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि मालियों के मन्दिर के पीछे रहने वाले अंबालाल माली की 11 दिसम्बर को शादी हाने वाली थी। फिलहाल वह सब्जी का कारोबार करे वहां कुछ समय काम के बाद आर्थिक हालात सुधर जाएंगे। फिर शादी कर लेगा। शादी न करनेे को लेकर घरवालों से हुई थी बहसबाजी यह बात उसने घरवालों को भी बताई थी। अंबालाल और घरवालों के बीच इसको लेकर बहस भी हो गई। इसी के बाद वह घर से निकल गया। घर से कुछ दूरी पर नरसिंह द्वार के पास बिजली का खम्भा है। उसी पर उसकी लाश लटकी मिली। घर वालों से झगड़ा होने के बाद अंबालाल बिजली के पोल के पास काफी देर तक बैठा रहा। खम्भे पर लटकता हुआ शव देख सहम गए लोग मांडल थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि लोगों की आवाजाही कम होने लगी तो प्लास्टिक की रस्सी का फंदा डाल खम्भे से लटक गया। कुछ देर बाद ग्रामीण वहां से गुजरने लगे तो खम्भे पर लटकता हुआ शव देख सहम गए। इसके बाद पुलिस और उसके घर वालों को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि अंबालाल के घर में शादी की तैयारिया चल रही थी। गांव की ही लड़की से उसका रिश्ता तय हुआ था। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह अभी शादी नहीं करना चाहता था।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
30 September 2022 05:42 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com