11 March 2022 02:56 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
फेसबुक पर अनजान महिला से दोस्ती करना नोखा तहसील के एक कांग्रेस समर्थित सरपंच को भारी पड़ गया। महिला ने पहले ढाई लाख रुपए ले लिए। इसके बाद रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए देने की डिमांड की। परेशान जनप्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना दी। जसरासर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जसरासर के सरपंच रामनिवास ने बताया कि वह समाजसेवी के रूप में सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करता रहता है। इसी दौरान ऋतु चौधरी उर्फ रेवती नाम की लड़की ने जान-पहचान बढ़ा ली। फिर वह बात करने लगी। इस लड़की ने दिसंबर 2021 से अब तक कई बार रुपए भी लिए। सवा दो लाख रुपए वापस लौटाने के नाम पर मांग लिए। अब रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 50 लाख रुपए की डिमांड कर रही है। पुलिस ने इस मामले में 9 मार्च को रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद जांच में पता चला है कि ब्लैकमेल कर 50 लाख रूपए की मांग की गई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। सरपंच और महिला के बीच 10 लाख रुपए देने की बात तय हुई। सरपंच महिला के बताए अनुसार रुपए लेकर रुपए लेकर पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने ऋतु चौधरी (25) साल निवासी बेनीसर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ को 10 लाख रुपए के साथ गुरुवार रात को गिरफ्तार किया। गैंग में शामिल अन्य सदस्यों के बारे मे पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
05 October 2021 10:59 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com