23 August 2022 01:46 PM
जोग संजोग टाइम्स,
शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग केडर रिव्यू पद आवंटन कर आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर द्वारा लगातार पदों को जारी करवाने का प्रयास सफल हुआ।
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के संस्थापक मदनमोहन व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के निर्णयानुसार प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल के निर्देशन में शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक बी एल सर्वा , मुख्य लेखाधिकारी मनोज तंवर, उपनिदेशक प्रशासन दयाशंकर अरडावतिया एवं लेखाधिकारी नूतन हर्ष सहित सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों का सहयोग रहा।
व्यास ने यह भी बताया कि प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा में आदेश जारी होने पर पदों की स्थिति इस प्रकार रहेगी –
संस्थापन अधिकारी 243
प्रशासनिक अधिकारी 729
अतिरिक्त प्रशासनिक 1946
अधिकारी
सहायक प्रशासनिक 4135
अधिकारी
वरिष्ठ सहायक 5838
कनिष्ठ सहायक 11435
व्यास ने बताया कि शिक्षा निदेशालय सहित अधिनस्थ कार्यालयों, संस्थानों के साथ-साथ सभी बीईईओ एवंकुछ युसीईईओ,पीईईओ में भी मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों के पद दिये गये है , इससे विभाग प्रशासनिक दृष्टि से सुदृढ़ होगा। व्यास ने निदेशालय के साथी अनिल पुरोहित,रिपुसूदन एवं राजेश आसोपा को भी धन्यवाद दिया। प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला तथा शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।
प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य ने बताया है कि संघ मंत्रालयिक संवर्ग की डीपीसी 31 अगस्त 2022 तक पूरे राज्य में सम्पन्न पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग शिक्षा निदेशक से की गई है। कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि पदों के आवंटन कार्य सफलता में संघ के संस्थापक मदनमोहन व्यास के प्रयास, सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के पदाधिकारियों गिरीराज हर्ष प्रदेश महामंत्री, विष्णु दत्त पुरोहित, अनूप नालावत, पीराराम शर्मा, ओमप्रकाश विश्नोई, नवरतन जोशी, राजेश पारीक , मनीष शर्मा, सभी संभागाध्यक्षों, जिलाध्यक्षों ब्लाक अध्यक्षों ने प्रसन्नता जताते हुए धन्यवाद दिया है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
15 June 2024 12:17 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com