26 February 2022 12:02 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार । जिले के सिधमुख थाना इलाके में एक महिला ने अपने जेठ, ससुर और ननदोई पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक महिला ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि दिसम्बर 2016 में उसकी शादी सिधमुख इलाके में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। जून 2021 में उसके पति की मौत हो गई। उसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसको ज्यादा परेशान करने लगे। आरोप है कि 5 फरवरी की दोपहर वह घर पर थी। इसी दौरान उसका जेठ, ससुर और ननदोई उसके कमरे में आए। तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। डरा-धमकाकर उसको चुप करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता का आज मेडिकल करवाया जाएगा।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
04 January 2022 12:25 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com