09 November 2023 07:58 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
बीकानेर,9 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर वॉल पर हस्ताक्षर करके मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय परिसर में लगाए गए मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर वॉल पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। हम सब लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। लोकतंत्र के इस महापर्व मे अन्य लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करें।
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी व स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी नित्या के. ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान से 25 नवंबर को होने वाले चुनाव में प्रत्येक मतदाता तक मतदान करने का संदेश पहुंचेगा। इसके मद्देनजर विभिन्न माध्यमों से जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के सचिव मुकेश बारठ, अधिशाषी अभियंता वंदना शर्मा एवं राजीव गुप्ता, अश्वनी आचार्य, मक्खन आचार्य ,गोपाल जोशी, सुधीर कुमार मिश्रा, नगर विकास न्यास के अधिकारी कर्मचारी तथा अन्य विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
23 July 2022 05:47 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com