18 September 2021 08:41 AM

देवरानी-जिठानी की लड़ाई में गई पोते की जान:खेत की मेड को लेकर कहासुनी, दोनों बुजुर्ग महिलाओं के पोते में धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरकर हुआ बेहोश तो हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
बूंदी, लाखेरी थाना क्षेत्र के बडा खेडा में देवरानी-जिठानी में शुक्रवार दोपहर झगड़ा हो गया। दोनों बुजुर्ग महिला के आपसी विवाद में 21 साल के पोते की जान चली गई।
पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करवाया शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बडाखेडा में रहने वाली देवरानी-जिठानी अमरी बाई व सुगना बाई में खेत की मेड को लेकर पहले से कहासुनी चल रही थी।
दोपहर को इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सोनू रिश्ते में लगने वाली दादी से कहासुनी कर रहा था। इसी बीच सुगना बाई का बेटा हेमराज और पोते चेतन व बंटी भी आ गए। तीनों आपस में कहासुनी करने लगे।
इनके बीच हुई हाथापाई में सोनू जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया। बाद में उसे परिजन लाखेरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com