23 January 2023 12:10 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
धौलपुर में अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार शाम को सदर थाना क्षेत्र के पचगांव चौकी पर नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मियों पर बजरी खाली कर लौट रहे माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। ट्रैक्टर को अपनी ओर आता देख पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान माफिया ने ट्रैक्टर चौकी की दीवार में घुसा दिया।
चौकी प्रभारी जानकी नंदन मीणा ने बताया कि चंबल बजरी माफियाओं की रोकथाम के लिए लगातार नाकाबंदी की जा रही है। रविवार शाम को भरतपुर की ओर से बजरी खाली कर लौट रहे एक ट्रैक्टर को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ट्रैक्टर चला रहे माफिया ने नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर को अपनी ओर आता देख पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई, इस दौरान ट्रैक्टर चौकी की दीवार में जा घुसा। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर की दीवार में लगते ही उस पर बैठा माफिया भागने लगा। इस दौरान नाकाबंदी कर रहे पुलिसकर्मियों ने भागकर माफिया को दबोच लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम अभिषेक (24) पुत्र केबरन निवासी कुंकरा बताया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
29 March 2026 05:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com