14 February 2022 07:23 PM

जयपुर रेंज के आईजी रहे संजय कुमार श्रोत्रिय को राज्यपाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रोत्रिय आयोग के 38 वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। आपको बता दें कि आयोग में डॉ. भूपेंद्र यादव का 2 दिसंबर 2021 को कार्यकाल पूरा होने के बाद से स्थाई अध्यक्ष पद रिक्त था। इस दौरान पूर्व सदस्य डॉ. शिवसिंह राठौड़ के पास बीती 29 जनवरी तक कार्यवाहक प्रभार रहा। सदस्य डॉ. जसवंत राठी अभी कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। सोमवार को राज्य सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने जयपुर रेंज के आईजी संजय कुमार श्रोत्रिय को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया।
आपको बता दें कि चित्तौडगढ़़ निवासी संजय कुमार श्रोत्रिय मूलत: राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी रहे। साल 2013 में यह पदोन्नत होकर आईपीएस बने। श्रोत्रिय 5 मार्च 2014 से 19 जून 2015 तक अजमेर में एसीबी के एसपी रहे। इसके अलावा वे 2018 से लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा–विजिलेंस पद पर तैनात रहे।

RELATED ARTICLES
08 August 2022 06:27 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com