07 March 2022 05:28 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार भारत में एक बार फिर से महंगाई की आंधी आने वाली है। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण है। पेट्रोल-डीजल के दामों में होने वाली संभावित बढ़ोत्तरी भी आम आदमियों को रूलाएगी।इस समय भारत के पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव में 7वें और अंतिम चरण के लिए वोटिंग सोमवार को यूपी में हो रही है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगें। इसके बाद से पेट्रोल-डीजल में वृदि्ध का दौर शुरू होगा। दूसरी तरफ रूस व यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसके चलते खाघ तेल और खाघ पदार्थों के दामों का बढ़ना शुरू हो गया है।चुनावों के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नहीं बढ़ा पाना सरकार की मजबूरी बनी हुई थी। माना जा रहा है कि चुनाव खत्म होने के साथ ही तेल कंपनियां एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ाने के लिए स्वतंत्र होंगी और चरणबद्ध तरीके से पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया जाएगा।
भारत में आने वाली है आएगी महंगाई की आंधी
रूस और यूक्रेन युद्ध का 12 वां दिन कमोडिटी मार्केट के लिए बहुत बड़ा दिन साबित हुआ है। आज 7 मार्च को सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में $2000 प्रति औंस का लेवल छूकर लगभग 1995 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा कर रहा है। कच्चे तेल मैं भी जबरदस्त तेजी का दिन देखा जा रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 1938 डॉलर प्रति बैरल का स्तर छू कर फिलहाल नीचे में 1927 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी क्रूड डब्लू टी आई का स्तर भी फिलहाल 1925 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना हुआ है। सोने और कच्चे तेल के दाम बता रहे हैं कि भारत में आगे आने वाले दिनों में महंगाई की आंधी आ सकती है। रुपया भी 76 रुपया प्रति डॉलर के स्तर के पार ट्रेड कर रहा है। भारत में चल रहे विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और माना जा रहा है कि कभी भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। कच्चे तेल और सोने के दामों में उछाल के स्तर को देखते हुए सर बाजार सहमा हुआ है। शेयर बाजार आज 7 मार्च को करीब 1400 अंक नीचे खुला और बाद में इसमें 1700 अंकों से अधिक की गिरावट आ गई।
15 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं दाम
जानकार लोगों के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दामों में इस बार जो आग लगेगी वह लंबे समय तक नहीं बुझ पाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में इजाफा होने के कारण माना जा रहा है कि तेल कंपनियां करीब 15 रुपए प्रति लीटर तक पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कर सकती है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com