07 March 2022 02:21 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर। रूस-युक्रेन युद्ध के बीच युक्रेन में फंसे बीकानेर के युवक आज घर लौट आएंगे। बीकानेर निवासी रामदेव सोनी व विवेक सोनी आज सुबह दिल्ली पहुंच गए थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दोनों का स्वागत किया। वे दोपहर दो बजे बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
युवकों को बीकानेर लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता शिव कुमार व्यास ने बताया कि दोनों युवक सकुशल हैं। उनके आने की सूचना से परिवारों में खुशी का माहौल है। बता दें कि दोनों युवक युक्रेन के मेडिकल कॉलेज में शिक्षा हासिल कर रहे हैं। युद्ध शुरू होने से वे वहीं फंस गए। खारकीव स्थित मेट्रो अंडर ब्रिज के नीचे दोनों ने अन्य विद्यार्थियों के साथ शरण ले रखी थी। दोनों को करीब 5-6 दिन अंडर ब्रिज के नीचे रहना पड़ा। पेट भरने के लिए कभी कुछ मिलता तो कभी भूखे रहते। अंतिम गाइडलाइन के बाद ये सभी बमुश्किल बोर्डर तक पहुंचे। जहां से भारत सरकार ने पूरी मदद की। वहां से उन्हें हंगरी पहुंचाया गया। हंगरी में 3-4 दिन रहना पड़ा। जिसके बाद अब वे भारत लौटे हैं।

RELATED ARTICLES
20 November 2021 10:11 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com