20 April 2022 02:12 PM
जोग संजोग टाइम्स,
अलवर में दो मिनी ट्रकों में आमने-सामने से हुई भीषण भिड़ंत में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 4 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक मिनी ट्रक चारे से ओवरलोड था, जबकि दूसरा खाली। टक्कर के बाद इसका आगे का हिस्सा पूरी तरह से बिखर गया।
हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। 80 से अधिक स्पीड में दोनों मिनी ट्रक आमने-सामने टकराए। ओवरलोड मिनी ट्रक जयपुर-पिनान की तरफ से आ रहा था, दूसरा खाली मिनी ट्रक बडौदामेव यानी दिल्ली की तरफ से आ रहा था। मृतक और घायल सभी यूपी के हैं। पुलिस ने घायलों को अलवर अस्पताल भेजा है।
हादसे की सूचना मिलने पर एसपी मौके पर पहुंची। घायल-मृतक सभी यूपी के रहने वाले हैं।
मृतक और घायल सभी यूपी के मृतक और घायल सभी यूपी के रहने वाले हैं। इनमें आवेश(22) पुत्र इकराम खान, राशिद(35) पुत्र आस मोहम्मद और अशरफ की मौत हो गई। पुलिस अशरफ के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं, सैफ अली(24), नश्मुद्दीन(19), रिहासु(19) और फकरुद्दीन(34) घायल हो गए।
ओवरलोड दौड़ रहे हैं वाहन
हादसे का बड़ा कारण आवेरलोड वाहन हैं। दूसरा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे चालू होने से पहले उस पर वाहन दौड़ने लग गए। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि हाईवे निर्माण एजेंसी पर सख्ती की जाएगी। इस बारे में कलक्टर ने भी सख्ती की बात कही है।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
19 February 2023 10:58 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com