11 August 2023 08:08 PM

जोग संजोग टाइम्स,
आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शुक्रवार को रवि सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के लिए प्रथम प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. इस दौरान चुनाव में पुलिस की भूमिका पर चर्चा की गयी. पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार ने निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराने में पुलिस विभाग की अहम भूमिका पर बल दिया. उन्होंने प्रत्येक पुलिस अधिकारी से इसके महत्व को समझते हुए लगन से कार्य करने का आग्रह किया। चुनाव के दौरान सक्रिय पुलिसिंग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।
जामसर पुलिस थाने के थाना प्रभारी इन्द्र कुमार ने मतदाताओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने पुलिस कर्मियों से हर स्थिति में सतर्क रहने और त्वरित प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस दौरान पुलिस और प्रशासन के बीच आपसी समन्वय सबसे महत्वपूर्ण होगा. उपनिरीक्षक होशियार सिंह ने पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में बताया। सहायक उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह राठौड़ ने चुनाव संबंधी धाराओं के कानूनी पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर डॉ. विभूति माथुर, डॉ. एस.एल. राठी, डॉ. राधा किशन सोनी, डॉ. शमिन्दर सक्सैना, डॉ. विपिन सैनी, गणेश सरदारंगानी, विशाल गौड़ एवं वीरेन्द्र कच्छावा ने प्रशिक्षण का संचालन किया।

RELATED ARTICLES
17 May 2022 06:35 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com