23 October 2022 06:30 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,बीकानेर, 23 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को सर्वोदय बस्ती में टैक्सी स्टैंड के पास स्थित राजीव गांधी पार्क में हाई मास्क लाइट और गुरुद्वारा कॉलोनी एवं अब्दुल खां परिहार के मकान से फूसाराम मेघवाल के घर तक डामर एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
लगभग एक किलोमीटर लंबी रोड का निर्माण 22.91 लाख रुपए की लागत से यूआईटी द्वारा करवाया गया है। वहीं हाईमास्ट लाइट नगर निगम ने लगवाई है। 
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीकानेर का सामाजिक ताना-बाना और आपसी सद्भाव देश भर के लिए मिसाल है। यहां के नागरिक सभी धर्मों के पर्व मिल-झुलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी इसे सीखे, समझे और इन परम्पराओं को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्ड क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शहर में अनेक नई सड़कों का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन सहज होगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को खूब पढ़ाएं, जिससे बच्चे आगे बढ़ सकें और शहर का नाम रोशन हो। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के बारे में बताया। 
नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा ने बताया कि निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में दो-दो मिनी हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई हैं। आगामी समय में आवश्यकता के अनुसार और अधिक हाई मास्ट लाइटें लागवाई जाएंगी।
पार्षद जावेद पडिहार ने वार्ड के विकास कार्यों के बारे बताया और आमजन का आभार जताया। 
इससे पहले शिक्षा मंत्री ने सड़क का लोकार्पण किया। 
इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुनील बोड़ा, नगर विकास न्यास के अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता, पार्षद मोहम्मद रफीक, जितेंद्र चौधरी, रविंदरपाल सिंह, लालगढ़ गुरुद्वारा प्रधान पृथ्वीपाल सिंह, सुरजीत सिंह, करमजीत सिंह और हरजीत सिंह सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
 
        				25 December 2021 02:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com