15 February 2022 01:56 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर के वैष्णोधाम मंदिर के पीछे झाड़ियों में महज 14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना सात फरवरी की है लेकिन जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला अब दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आपसी विवाद का एंगल ढूंढ रही है जबकि लड़की के पिता ने नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।
जयपुर रोड पर स्थित वैष्णो धाम के पास ही एक शनि महाराज का मंदिर है। इसी मंदिर के पीछे झाड़ियों में 14 साल की बच्ची के साथ सात फरवरी को नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म किया। उसके पिता ने पुलिस को दी एफआईआर में तारीख और समय बताते हुए लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को इस आशय का मामला दर्ज कर लिया लेकिन घटना के आठ दिन बाद और एफआईआर के चौबीस घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
दरअसल, पुलिस इस मामले में आपसी विवाद का एंगल ढूंढ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही लड़की की सगाई को लेकर कोई विवाद हुआ था। इसी विवाद के बीच रिश्तेदारी में झगड़ा हो गया। पुलिस अब सभी रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
मेडिकल रिपोर्ट पर निर्भर
इस नाबालिग लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया गया है। इसके बाद ही पुलिस को इस मामले में विवाद का पता चल रहा है। ये दोनों परिवार देशनोक के पास एक गांव के हैं। इन दिनों वैष्णो धाम के पास रहते हैं। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस इस मामले में लड़की के पिता सहित अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। लड़की का बयान भी लिया जा रहा है। लड़की के बयान के साथ अन्य बयानों की छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES
20 March 2022 12:33 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com