08 May 2022 04:58 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार शहर के सदर थाना इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टैंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक वृद्ध को अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर भगा ले गया।
सदर थाने के हेड कांस्टेबल शौकीन खान ने बताया कि टैंपो सीकर में सालासर बस स्टैंड इलाके से 6-7 सवारियों को लेकर रवाना हुआ था जो सीकर से पालवास की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पालवास रोड पर पालवास गांव की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टैंपो को टक्कर मार दी जिसमें युवती शारदा (20) की मौके पर ही मौत हो गई तथा टैंपो चालक सहित अन्य लोग घायल हो गए जिन्हें हॉस्पिटल लाया गया।
हॉस्पिटल आते समय एक घायल विजय सिंह (60) को भी मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। टैंपो सवार लोगों से पूछताछ में सामने आया कि पालवास गांव से आ रहा ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था।

RELATED ARTICLES
14 March 2024 05:36 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com