30 May 2022 11:04 AM

जोग संजोग टाइम्स,
प्रदेश के करीब 27 लाख स्टूडेंट्स को समय पर रिजल्ट देने में शिक्षा विभाग पूरी तरह विफल साबित हुआ है। विभाग ने 25 मई को रिजल्ट घोषित करने का दावा किया था लेकिन हकीकत ये है कि इस तारीख के पांच दिन बाद भी रिजल्ट की तारीख तय नहीं है। अब उम्मीद की जा रही है कि जून के पहले सप्ताह के अंतिम दिनों में परिणाम घोषित हो सकेगा।
प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने पांचवीं व आठवीं क्लास की बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा ली थी। ये एग्जाम 18 मई को खत्म हो गए। इसके बाद हाथों हाथ टीचर्स से कॉपी चैक करवाई गई। कॉपी भी तय समय में चैक हो गई लेकिन नंबर फीड करने का काम इतना सुस्त चला कि 25 मई के बाद भी फीडिंग होती रही। 25 मई तक ही 98 प्रतिशत नंबर ही फीड हो सके थे। शेष दो फीसदी नंबर फीड करने में विभाग को दो दिन लगे। अब नंबर फीडिंग का काम पूरा हो गया है लेकिन शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय अब मार्कशीट तैयार कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि पांच से सात जून के बीच रिजल्ट घोषित किया जाएगा। पांचवीं व आठवीं बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला जारी करेंगे। इसके लिए डॉ. कल्ला से भी समय लिया जा रहा है। पहले रिजल्ट पूरी तरह तैयार हाेगा, इसके बाद डॉ. कल्ला से समय लिया जाएगा।
अभी होने हैं एडमिशन
दरअसल, आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद ही अपर प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स अन्य स्कूल्स में एडमिशन ले सकेंगे। सरकारी स्कूलों में ये समस्या नहीं है लेकिन बड़ी संख्या में प्राइवेट स्कूल्स अपर प्राइमरी तक है। वहीं इस बार आठवीं बोर्ड में स्टूडेंट्स के फेल होने का प्रावधान है। इस कारण भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हाे रहा है। दो साल कोरोना के कारण स्टूडेंट्स सीधे प्रमोट हुए थे लेकिन इस बार एग्जाम हुए हैं।
27 लाख स्टूडेंट्स कर रहे इंतजार
राज्य में आठवीं बोर्ड के 12 लाख 63 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है, जबकि पांचवीं बोर्ड में 14 लाख 60 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है। इन सभी को अब रिजल्ट का इंतजार है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com