26 August 2021 09:23 AM

भुवनेश्वर| सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ओडिशा के कालाहांडी जिले में पत्नी की मौत से व्यथित एक बुजुर्ग अंतिम संस्कार के दौरान उसकी जलती चिता पर कूद गया और जलने से उसकी भी मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
यह घटना मंगलवार को जिले के गोलामुंडा ब्लॉक के सिआलजोडी गांव की है. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के बाद निलामणि सबर (65) के चार बेटे और रिश्तेदार परंपरा के अनुसार नजदीक के जलाश्य में नहाने गए तो इस दौरान वह (सबर) अपनी पत्नी रायबड़ी (60) की जलती चिता पर कूद गए.घटना की जांच जारी:
उन्होंने बताया कि सबर की मौके पर ही मौत हो गई. वह गांव की ग्राम पंचायत समिति के पूर्व सदस्य थे. केगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक दामू पजारा ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है. उन्होंने कहा कि मुझे अन्य स्रोतों से घटना का पता चला और मैं इसका विवरण जुटाने के लिए वहां जा रहा हूं.

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
07 April 2022 04:48 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com