15 April 2022 04:11 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर की राजनीति में अवसर मिलने पर नेता अपना दमखम दिखाने से नहीं चूकते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल कैंप ने राष्ट्रवादी समर्पित मंच के बैनर तले अंबेडकर जयंती मनाते हुए अपना शक्ति प्रदर्शन किया, तो वहीं प्रदेश के आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद मेघवाल अंबेडकर जयंती के मौके पर गुरुवार को सादुल क्लब मैदान में आयोजित समरसता रैली में अपना दमखम दिखाया। जिले भर से आएं लोगों के बीच गोविन्दराम मेघवाल ने भीड़ जुटाकर न केवल जिले के दलित वोटों पर पकड़ का अहसास करवाया। बल्कि लोकसभा चुनाव में केन्द्रीय मंत्री को चुनौती देने की अपने दावे को भी सार्थक किया। इस मौके पर भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, विधायक नरेन्द्र बुढ़ानिया,विधायक कृष्णा पूनियां,नोखा नगरपालिकाध्यक्ष नारायण झंवर,पूर्व गृहमंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल,पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड,पूगल प्रधान गौरव चौहान,जिला परिषद सदस्य सरिता चौहान,छात्र नेता रामनिवास कूकणा,शिवलाल गोदारा,केसरराम गोदारा,भागीरथ तेतरवाल,शशिकला राठौड,दीपक अरोड़ा सहित कांग्रेस अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी,पार्षद सहित अनेक गांवों के सरपंच,जिला परिषद,पंस सदस्य आदि ने भागीदारी निभाई। इस मौके पर विधायक के रूप में खाजूवाला में तीन साल के विकास कार्यों की पुस्तिका का लोकार्पण भी किया गया।

RELATED ARTICLES
31 December 2021 11:53 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com