20 July 2022 02:16 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर के रघुनाथसर कुएं के पास डेढ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा घर के आगे खेलते हुए औंधे मुंह नाली में जा गिरा। काफी देर तक घर वालों ने संभाला ही नहीं। जब उसकी याद आई तो आसपास पड़ौस में ढूंढने लगे। घर की कुंडी भी संभाली लेकिन तीन साल की बहन ने बताया कि वो नाली में गिरा पड़ा है। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
मूल रूप से जनता प्याऊ के पास रहने वाले इस परिवार ने कुछ समय पहले ही रघुनाथसर कुएं के पास घर किराए पर लिया था। पीयूष नाम का डेढ़ साल का बच्चा काफी चंचल था तो पड़ौसी भी उसे खिलाने ले जाते थे। बुधवार रात करीब आठ बजे घर वालों ने देखा कि पीयूष नजर नहीं आ रहा है। उसे ढूंढते हुए पड़ौसियों के यहां पहुंचे लेकिन कहीं नही मिला। अनहोनी की आशंका में कुंडी भी देखी लेकिन पीयूष वहां नहीं था। किसी का भी ध्यान घर के आगे उस नाली पर नहीं गया, जहां वो औंधे मुंह गिरा पड़ा था। पीयूष की तीन साल की बहन ने सबसे पहले उसे देखा। उसी ने घर वालों को बताया कि वो वहां गिरा पड़ा है। इस पर परिजन उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पीयूष का शव रात को मोर्चरी में रखा गया। पीयूष के परिचित पेंटर मनोज व्यास ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस कार्रवाई के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कोरोना में हुई पिता की मौत
मृतक पीयूष व्यास के पिता विजय शंकर व्यास की कोरोना में मौत हो गई थी। उसके दो और बहने हैं। जनता प्याऊ का मकान छोड़कर इन लोगों ने रघुनाथसर कुए के पास एक मकान किराए पर ले लिया था। घटना के बाद से पीयूष की मां का रो रोकर बुरा हाल है। वो उसका इकलौता बेटा था।

RELATED ARTICLES
18 September 2025 12:36 PM
30 October 2021 04:58 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com