06 July 2021 04:09 PM

बीकानेर, घर में अकेली महिला के साथ पति-पत्नी द्वारा मारपीट करने का मामला नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।
रामपुरा बस्ती निवासी परिवादिया ने बताया कि 24 मई को उसका देवर हसन अपनी पत्नी अलका के साथ उसके घर में जबर्दस्ती घुसें। जिन्होंने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया। उसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि देवर ने उसकी चुन्नी फाड़कर बेइज्जत किया।
परिवादिया का आरोप है कि उसके बाद 25 मई को उसका पति काम से बाहर गया और वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। इस दौरान उसका देवर दीवार कूदकर उसके घर में आ गया। जिसने उसकी इज्जत पर हाथ डाला और उसके कपड़े फाड़ दिए।पुलिस परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपित पति-पत्नी व एक अन्य सिकंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विभिन्न धाराओं 452, 376, 511, 341, 120 बी के तहत दर्ज कर जांच थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण खुद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
16 September 2022 04:28 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com