01 October 2021 06:41 PM

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अपनाघर वृद्धाश्रम पहुंचे संभागीय आयुक्त
आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा एवं अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी ने अपनाघर वृद्धाश्रम का अवलोकन किया | अपनाघर वृद्ध आश्रम में आवासित प्रभुजी से उनकी कुशलक्षेम पूछी | अपनाघर वृद्धाश्रम के सचिव अशोक मूंधड़ा ने आश्रम की सारी व्यवस्थाओं से अवगत करवाते हुए बताया कि किस तरह सड़कों पर से असहाय, लाचार एवं बीमारियों से ग्रस्त प्रभुजी को आश्रम में लाया जाता है और आश्रम के सेवासाथियों द्वारा इनको प्रभु स्वरुप मानकर इनकी सेवा की जाती है | संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने आश्रम के सभी पदाधिकारियों एवम् कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए अपने शब्दों में कहा कि अपना घर आश्रम का कार्य बहुत ही अनुकरणीय है और यहाँ पर नर सेवा नारायण सेवा का अभूतपूर्व उदाहरण देखने को मिला | ये संस्था मानव सेवा का एक उदाहरण है यहाँ की संचालन व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था भी उत्तम है | अति. संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी ने बताया कि इस कलयुग में जहां अपने भी अपनों का साथ छोड़ जाते हैं ऐसे में आश्रम द्वारा असहाय, लावारिश एवं भयंकर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों की सेवा करना नर सेवा नारायण सेवा का एक अनुपम उदाहरण है | अपनाघर आश्रम के द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रभुजी के एकाकी जीवन में मनोरंजन का रंग भरने हेतु संभागीय आयुक्त के हाथों कैरम बोर्ड, लूडो,व्हील चेयर इत्यादि बंटवाई गई | इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक लीलाधर पंवार, शेलेन्द्र यादव, पंचायत समिति सदस्य धरमचंद चौधरी, पूर्व सरपंच नानूराम सागवा, भंवरलाल पोटलिया, शरवन भुवाल, राजू गोदारा, अशोक यादव, ज्ञान सिंह, राजू शर्मा, रमेश आदि उपस्थित हुए |

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
21 November 2023 03:14 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com