30 March 2023 06:32 PM

जोग संजोग टाइम्स,
भारतीय वायु सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि शुक्रवार 31 मार्च शाम 5 बजे तक है। 5 एएससी एएफ के विंग कमांडर अभिषेक सिंह ने कहा है कि 17 से 21 वर्ष (26 दिसंबर, 2002 और 26 जून, 2006 के बीच जन्म) के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भारतीय वायु सेना में इस आवेदन के लिए पात्र हैं। आवेदक के पास विज्ञान स्ट्रीम में गणित, भौतिकी, अंग्रेजी विषय और कला और वाणिज्य स्ट्रीम में किसी भी विषय में 50% अंक और अंग्रेजी विषय में 50% अंक होने चाहिए। 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा और 2 साल का वोकेशनल कोर्स पास करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं और 31 मार्च को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
29 March 2026 05:15 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com