23 April 2022 12:26 PM
जोग संजोग टाइम्स,
अब निकट भविष्य में आपके मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा नही मिलेगी। 11 मई से गूगल नई गूगल प्ले पॉलिसी इंप्लिमेंट कर रही है जो थर्ड पार्टी ऐप्स को कॉल रिकॉर्डिंग ऐक्सेसिब्लिटी API यूज करने से रोकेगा। यह पॉलिसी लागू होने के बाद से थर्ड पार्टी ऐप्स से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी।वर्तमान में एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर सैकड़ों कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स मौजूद हैं. इसके विपरीत ऐपल ने ऐप स्टोर पर सिर्फ़ कुछ कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स को ही जगह दी है जो पेड हैं. जल्द ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में भी कॉल रिकॉर्डिंग मुश्किल होने वाली है। नई जानकारी के अनुसार अब गूगल कॉल रिकॉर्डिंग ऐप्स पर शिकंजा कसने की तैयारी में है गूगल ने Android 10 के साथ डिफ़ॉल्ट कॉल रिकॉर्डिंग फ़ीचर बंद कर दिया था. हालाँकि दूसरी कंपनियाँ अपने एंड्रॉयड बेस्ड कस्टम ओेएस में अब भी कॉल रिकॉर्डिंग फ़ीचर्स देती हैं यह भी बता दें कि जिन एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में पहले से ही ऐप्स हैं और उन्हें परमिशन मिली हुई है तो उन्हें इस पॉलिसी से फ़र्क़ नहीं पड़ेगा. उन ऐप्स के ज़रिए आगे भी कॉल रिकॉर्डिंग की जा सकेगी, लेकिन नए ऐप इंस्टॉल करके उनसे कॉल रिकॉर्ड नहीं किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES
24 February 2022 06:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com