15 February 2022 02:52 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
जयपुर। राजस्थान में मौसम फिर से पलटेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। हल्की बारिश के चलते दोबारा मौसम के मिजाज में बदलाव की आशंका है। 18 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, चूरू, सीकर, भरतपुर, अलवर, दौसा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, जयपुर और सवाई माधोपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है। मंगलवार तक मौसम शुष्क रहेगा, तेज धूप निकलेगी। इसके बाद 16-17 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बादलों की आवाजाही के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। हल्की सर्दी का भी असर रहेगा।

RELATED ARTICLES
09 August 2025 08:05 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com