21 May 2022 03:20 PM
जोग सजोग टाइम्स,बीकानेर
अजमेर में 3 साल से कैंसर से पीड़ित मरीज ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना सुबह 4 बजे की है। परिजनों ने इसकी सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी पुलिस ने बॉडी को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अलवर गेट थाने के हेड कांस्टेबल घनश्याम सिंह ने बताया कि गुर्जर धरती नगरा निवासी मनोज कुमार पुत्र शेवाराम ने घर के चौक पर सुबह 4 बजे के करीब रस्सी से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों की सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतरवाकर जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार मृतक कलर पेंट का काम करता था। पुलिस ने म्रतक के सुसाइड के कारणों को लेकर जांच में जुटी है।
मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करते अलवर गेट थाना पुलिस
कैंसर से था पीड़ित
मृतक मनोज कुमार के परिजनों ने बताया कि मनोज को करीब 3 साल पहले मुंह में कैंसर हुआ था। तब से वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। इसे लेकर परिजनों ने जयपुर तक के अस्पतालों में इलाज करवाया था। लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। बीमारी से परेशान होकर उसने अलसुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

RELATED ARTICLES
30 September 2022 12:04 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com