19 February 2022 05:22 PM

70 दिन बंद रहेगी इंदिरा गांधी नहर:क्लोजर की तैयारी, जोधपुर में 22 व 23 को नहीं आएगा पानी
जोधपुर शहर में 22 व 23 फरवरी को जलापूर्ति नहीं होगी। जलदाय विभाग का कहना है कि 22 को प्रस्तावित 23 को और 23 को प्रस्तावित जलापूर्ति 24 फरवरी को की जाएगी। इंदिरा गांधी मुख्य नहर में मरम्मत के लिए अगले माह के अंत से सत्तर दिन का क्लोजर प्रस्तावित है। इस दौरान निर्बाध जलापूर्ति बरकरार रखने के लिए जलदाय विभाग माह में तीन बार जलापूर्ति बाधित कर प्रमुख जलाशयों में पानी एकत्र कर रहा है।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता जगदीश चन्द्र व्यास ने बताया कि इंदिरा गांदी नहर में प्रस्तावित क्लोजर और लाइनों व पम्प हाउस के आवश्यक रखरखाव के लिए शहर में 22 व 23 फरवरी को जलापूर्ति बाधित रहेगी।
इंदिरा गांधी नहर में क्लोजर के दौरान जलापूर्ति को बरकरार रखने के लिए जलदाय विभाग शहर के प्रमुख जलाशयों कायलना, तखत सागर व सुरपूरा बांध में पानी एकत्र कर रहा है। इन तीनों जलाशयों से जोधपुर में करीब बीस दिन तक जलापूर्ति की जा सकती है। इसके अलावा मुख्य नहर के किनारे बनी डिग्गी को भी पूरा भरा जाएगा। वहीं मुख्य नहर में भी पानी को रोककर रखा जाएगा। इस पानी को सीमित तरीके से काम में लेकर क्लोजर की अवधि को निकाला जाएगा।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com